पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनप्रतिनिधियों ने काम संभाला, लिया विकास का संकल्प

जनप्रतिनिधियों ने काम संभाला, लिया विकास का संकल्प

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़ी और बागीदौरा प्रधान के अलावा कई पंचायतों में सरपंचों ने किया पंचायतों में काम शुरू

परतापुर|गढ़ी पंचायतसमिति में गुरुवार को नवनिर्वाचित भाजपा के प्रधान लक्ष्मण डिंडोर उपप्रधान विजयपाल पाटीदार ने राज्यमंत्री जीतमल खांट के सानिध्य में पदभार ग्रहण किया। प्रधान, उपप्रधान पंसस जुलूस के रूप में पंचायत समिति कार्यालय पहुंचे। डिंडोर को विकास अधिकारी आरके जाट ने पदभार ग्रहण करवाया। भाजपा मंडल अध्यक्ष दौलतसिंह सिसोदिया, महेश अवचार, शांतिलाल नायक, कन्हैयालाल मामू, गोविंदसिंह शक्तावत, कैलाश मीणा, भरत लबाना, भूपेंद्र चारण मौजूद थे।

बागीदौरा. पंचायत समिति बागीदौरा में गुरुवार को शांता गरासिया ने प्रधान पद का कामकाज संभाला। इस दौरान बागीदौरा विधायक महेंद्रजीतसिंह मालवीया, जिला प्रमुख रेशम मालवीया,कांग्रेस जिलाध्यक्ष चांदमल जैन, गांगड़तलाई प्रधान सुभाष तंबोलिया, उपप्रधान सुभाष खराड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन पाटीदार, अब्दुल गफ्फार, रुक्मिणी आर्य उपस्थित थे।

कुशलगढ़.ग्रामपंचायत खेड़पुर में गुरुवार को सरपंच चंपा मईड़ा वार्डपंचों ने कामकाज संभाला। इस दौरान सचिव सुनील कुमार, समाजसेवी रमेश मइड़ा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। पोटलिया ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच छगन खडिया ने बुधवार को अपना पदभार ग्रहण किया। पंचायत भवन में आयोजित समारोह में बडी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थित ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए सरपंच खडिया ने कहा कि वे पंचायत क्षेत्र के विकास में कोई कसर नही छोडेगे। इस अवसर पर उपसरपंच चन्द्रसिंह,विजयसिंह खडिया,सोहनलाल,बादरसिंग सहित बडी संख्या में ग्रामीण मोजूद रहे।

बांसवाड़ा.शहरसे सटी ग्राम पंचायत ठीकरिया में गुरुवार को सरपंच नारेंग डोडियार सहित उपसरपंच वार्डपंचों ने पद संभाला। साथ ही पंचायत के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्राम पंचायत बड़वी में गुरुवार को नवनिर्वाचित सरपंच प्रेमा मईड़ा ने सरपंच पद का कामकाज संभाला। इस दौरान रावजी मईड़ा, रमीला परमार सहित वार्डपंचों ने स्वच्छता का संकल्प लिया। यह जानकारी सचिव कमलकांत पुरोहित ने दी।

गढ़ी में प्रधान का पद संभालते लक्ष्मण डिंडोर।

बागीदौरा में प्रधान पद संभालने पहुंची शांता गरासिया।