परतापुर में टेंट व्यवसायी के साथ मारपीट
परतापुर। परतापुरकस्बे में सोमवार को एक टेंट व्यवसायी से वार्डपंच पति ने मारपीट कर दी।
जानकारी के अनुसार टेंट व्यवसायी देवेंद्र कंसारा दुकान पर जा रहा था कि वार्डपंच पति राकेश सोनी से उसकी कहा-सुनी हो गई। बात गाली-गलौज और मारपीट तक जा पहुंची। देवेंद्र की पीठ में चोटें आने पर उसे परतापुर अस्पताल लाया गया, जहां से बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में रैफर किया, जिस पर उसे भर्ती किया गया। इस संबंध में भूपेंद्र पुत्र देवेंद्र कंसारा ने राकेश सहित तीन जनों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। वहीं, दूसरी ओर वार्डपंच गायत्री प|ी राकेश सोनी ने भी परतापुर निवासी नानू पुत्र देवेंद्र कंसारा, देवेंद्र पुत्र ओंकारलाल कंसारा के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया।