- Hindi News
- परतापुर से लापता युवती का नहीं लगा सुराग
परतापुर से लापता युवती का नहीं लगा सुराग
परतापुर कस्बेसे रविवार को लापता हुई युवती का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार परतापुर निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज कराई गुमशुदगी में बताया था कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री वैवाहिक कार्यक्रम में गई, जहां से वह लापता हो गई। युवती के पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए हार्दिक नामक युवक पर शक जाहिर किया था। उधर, युवती के समाज के लोगों ने हार्दिक के पिता मदन भावसार से मिलकर युवती के गुम होने के संबंध में पूछताछ की, जिस पर उसने जानकारी नहीं होना बताया। मामले को लेकर समाज ने एक बैठक करके भी चर्चा की।