पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलाल समाज का दूसरा सामूहिक विवाह 24 जनवरी को

कलाल समाज का दूसरा सामूहिक विवाह 24 जनवरी को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परतापुर| मेवाड़ा कलाल समाज की जिला कार्यकारिणी की बैठक बांसवाड़ा में आयोजित की गई। बैठक में 3 दिसंबर को हुए सामूहिक विवाह के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। साथ ही 24 जनवरी को गढ़ी खेल मैदान में आयोजित होने वाले द्वितीय सामूहिक विवाह के लिए पंजीयन सेक्टर अध्यक्ष से करवाने का निर्णय लिया गया। जिला प्रवक्ता पोपटलाल कलाल ने बताया कि 14 दिसंबर रविवार को परतापुर सभा भवन में बैठक आयोजित होगी, जिसमें समाज के जिला पदाधिकारी, विवाह समिति पदाधिकारी सदस्य भाग लेंगे। बैठक जिलाध्यक्ष पूनमचंद शेरगढ़, संयोजक रमेश सल्लोपाट, लाभचंद, किशोर, प्रदीप, नरेंद्र, ईश्वर, जितेंद्र, कमलेश, राकेश मौजूद थे। संचालन जयंतिलाल रोहनवाडी ने किया आभार नरेश पटेल ने माना।