- Hindi News
- ट्रिपिंग फाल्ट से परतापुर में पेयजल सप्लाई बाधित
ट्रिपिंग-फाल्ट से परतापुर में पेयजल सप्लाई बाधित
बिजलीलाइन में बार-बार ट्रिपिंग और फाल्ट के कारण परतापुर शहर में पेयजल सप्लाई आए दिन बाधित होती है। इसके पीछे मुख्य कारण कुमजी का पारड़ा फीडर को जलदाय विभाग के अलग से लगे फीडर से जोड़ना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कुमजी का पारड़ा और जलदाय विभाग के अलग-अलग फीडर बने हुए हैं। लेकिन 8 माह पूर्व कुमजी का पारड़ा फीडर की ओसीबी जल गई है जिस कारण वहां से जुड़े गांवों में बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। विभाग ने फीडर पर जली ओसीबी को बदलने की जहमत तो उठाई नहीं, उल्टा कुमजी का पारड़ा फीडर को जलदाय विभाग के फीडर से जोड़ दिया। दोनों फीडरों को जोड़ने से लोड बढ़ गया। ऐसी स्थिति में बार-बार ट्रिपिंग और फाल्ट होने लगे। इस कारण बार-बार बिजली गुल होने पर पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है साथ ऊंचे आबादी वाले क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंचता। शहर के जैन, सुनार, ब्राह्मण, छतरी मोहल्ले में जलापूर्ति बाधित हो रही है और पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
बिनाटंकी से सीधी सप्लाई
शहरमें बिना टंकी के कुएं में मोटर लगाकर सीधे पानी की सप्लाई की जा रही है। अधिक लोड के कारण मोटर खराब हो जाती है और उपभोक्ताओं को समय पर पानी नहीं मिल पाता। अनियमित जलापूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया गया।
^मैरे कार्यकाल से पहले का मामला है। स्टॉफ की कमी है। शुक्रवार को तीन घंटे का शट डाउन है। उसमें ओसीबी नई लगाकर समस्या का निराकरण का प्रयास किया जाएगा।\\\'\\\' -आरसी मीणा,एईएन बिजलीनिगम, परतापुर
समस्या के निराकरण का प्रयास किया जाएगा
मौखिक रूप से बताया बिजली विभाग को
कुमजी का पारड़ा का फीडर। जहां पर आठ माह से ओसीबी जली हुई है।
राज्यमंत्री ने प्रस्ताव बनाने के दिए निर्देश
^हमने इस समस्या के बारे में मौखिक रूप से बिजली विभाग को बताया है। बार-बार ट्रिपिंग और फाल्ट के कारण जलापूर्ति बाधित हो रही है।\\\'\\\' -गणेशलाल अहारी, एईएनजल प्रदाय गढ़ी-परतापुर