पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेड़ा में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

खेड़ा में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परतापुर| पशुपालनविभाग का तीन दिवसीय ऊंट वंश में सर्रा रोग निदान चिकित्सा शिविर गुरुवार को खेडा की ढाणी में शुरू हुआ। प्रभारी डॉ. नित्यानंद पाठक ने बताया कि शिविर में पशुपालकों को ऊंटों को सर्रा रोग से बचाने उन्नत ऊंट पालन के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। शिविर में डॉ. शेखर बुट्टे जिला रोग निदान ईकाई, डॉ. उमेद डूडी तहसील पशुधन आरोग्य ईकाई, डॉ. अजय कुमार गोले और डॉ. पंकज पांडे ने ऊंटों की चिकित्सा प्रयोगशाला परीक्षण का कार्य किया। सहायक कर्मचारियों के रूप में हरलाल पारगी, अमरचंद बामनिया, कुलदीप द्विवेदी, रमेश डामोर, शैलेंद्र, अर्जुन भाई रेबारी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। शिविर में 145 ऊंटों का टीकाकरण किया गया।