- Hindi News
- परतापुर में विज्ञान मेला और चित्रकला की प्रदर्शनी
परतापुर में विज्ञान मेला और चित्रकला की प्रदर्शनी
परतापुर| न्यूलुक सेंट्रल स्कूल परतापुर में विज्ञान एवं कला मेेले का शुभारंभ न्यायिक मजिस्ट्रेट सुंदरलाल खारोल के मुख्य आतिथ्य, संस्थापक प्रदीप कोठारी की अध्यक्षता, रमेशचंद्र पंड्या तथा लता कोठारी के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। मेले में विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न प्रकार के मॉडल को प्रदर्शित किया गया। 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला की प्रदर्शनी और विद्यालय के प्रिंसिपल के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अपनी अभिव्यक्ति द्वारा विज्ञान मेले पर कविताएं लिखी, जो आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम के पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य जॉनसन लुको द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।
परतापुर. विज्ञान मेले में छात्रों द्वारा बनाए मॉडल का अवलोकन करते अतिथि।