फर्जी पट्टा दिखाकर जमीन हड़पने का आरोप
ग्रामपंचायत भगोरा में एक व्यक्ति विशेष द्वारा खलिहान की जमीन का फर्जी पट्ट बनाकर जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने गढ़ी एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
पीड़ित मोहनलाल पुत्र शंकरलाल मुकेश पुत्र गंगाराम ने बताया कि उनके स्वामित्म वाली जमीन आराजी नंबर 311 भगोरा में स्थित है। इस जमीन पर बरसों से वे खलिहान के रूप में उपयोग में ले रहे हैं। उस जमीन को भगोरा निवासी गटा पुत्र कचरू मगरदा ने भूमाफियों से मिलकर फर्जी पट्टा बनवा लिया और अब उस जमीन को हड़पना चाहते हैं।
पीड़ितों ने पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने 4 जनवरी को गढ़ी पुलिस को रिपोर्ट दी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।