खेड़ा में शिक्षण संस्था का शुभारंभ
परतापुर. समुत्कर्षशिक्षण एवं सेवा संस्थान खेड़ा द्वारा संचालित न्यू विजन पब्लिक स्कूल का शुभारंभ शनिवार को हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि गौशाला प्रमुख आचार्यश्री रघुवीरदास थे। अध्यक्षता सेवानिवृत जिला शिक्षाधिकारी एवं वरिष्ठ शिक्षाविद पुष्पेंद्र पंड्या ने की। संस्थान निदेशक भगवतीलाल बुनकर, मणिलाल शर्मा, प्रेमचंद टेलर, विनोद शर्मा, योगेश पाटीदार ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में नंदलाल जोशी साकरिया, मणिलाल पटेल खेड़ा, गजेंग पाटीदार छोटी सरेड़ी, रूपेंग पाटीदार वजाखरा मौजूद थे।