लोक अदालत में निबटाए 516 प्रकरण
बांसवाड़ा। जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्राधिकरण के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के जरिए एनआई एक्ट, प्री-लिटिगेशन और वसूली से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में कुल 516 प्रकरणों का निस्तारण कर 13, 20752 रुपए की वसूली की गई।
परतापुर.सिविलकोर्ट गढ़ी में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें बैंक ऑफ बड़ौदा एसबीबीजे के लोन संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जिसमें 73 प्रकरणों का आपसी समझौता कर करीब 3 लाख 90 हजार की वसूली की गई। इस मौके पर तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुंदरलाल खारोल, रिटेनर अधिवक्ता दुष्यंत जोशी, अधिवक्ता अतीक अहमद, नयनेश, नीलेश जोशी, शंकरलाल मौजूद थे।