पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परतापुर. नोबलसैकंडरी स्कूल में विज्ञान मेला एवं वार्षिकोत्सव शनिवार को

परतापुर. नोबलसैकंडरी स्कूल में विज्ञान मेला एवं वार्षिकोत्सव शनिवार को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परतापुर. नोबलसैकंडरी स्कूल में विज्ञान मेला एवं वार्षिकोत्सव शनिवार को आयोजित किया गया। मेले में छठी से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर आधारित माॅडल प्रदर्शित किए। इनमें पर्यावरण प्रदूषण, बिजली बचत, अंतरिक्ष आधारित मॉडल शामिल थे। विज्ञान मेले के पश्चात केशर सिंह के मुख्य आतिथ्य में वार्षिकोत्सव मनाया गया। कुमर एवं दल ने स्वागत गीत पेश करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। छात्रा भूमि दर्जी ने कन्या भ्रूण हत्या पर विद्यार्थियों को जागरूक किया, जिस पर अभिभावकों ने उसे पुरस्कृत किया। अतिथियों का स्वागत हिम्मतसिंह राठौड़ ने किया। संचालन हितेश ने किया।

परतापुर स्कूल में विज्ञान मेला

खबरें और भी हैं...