पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीणों की समस्याएं जल्द निबटाएं

ग्रामीणों की समस्याएं जल्द निबटाएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता. चिड़ियावासा

बांसवाड़ाउदयपुर मार्ग पर ग्राम पंचायत सुंदनी में शनिवार को राज्यमंत्री जीतमल खांट ने जनसुनवाई की। मंत्री के सामने ग्रामीणों ने गांव में पानी निकासी की नाली नहीं होने, एपीएल राशनकार्ड धारियों को राशन नहीं मिलने, पेंशन की राशि खातों में जमा नहीं होने, शौचालयों की राशि नहीं मिलने की शिकायत की। जिस पर मंत्री ने संबंधित को ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।

इस दौरान मंत्री ने कहा कि अब सारा काम सिस्टम से हो रहा है। सरकार ने ऑनलाइन सेवाएं देने की प्रक्रिया अपनाई है, जिसमें कुछ दिक्कत जरूर आएगी लेकिन भविष्य में दूरगामी परिणाम मिलेंगे। मंत्री ने सरपंच, सचिव सहित सभी कार्मिकों को निर्देश दिए कि वे आमजन को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। साथ ही किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीणों ने सुंदनी से जंतोड़ा तक माही का पानी टेल तक पहुंचाने, क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत करवाने, सुंदनी बस स्टैंड से अंतिम सीमा तक गौरव पथ बनवाने, जंतोड़ा में वाल्मीकि समाज के लिए सामुदायिक भवन बनवाने की मांग की। इस अवसर पर गढ़ी प्रधान लक्ष्मण डिंडोर, जिपस गोविंदसिंह राव, मंडल महामंत्री बहादुरसिंह शक्तावत, सरपंच परतुभाई, सचिव करणसिंह, उपसरपंच मगन सेवक, भाजपा इकाई अध्यक्ष गणेश तेली विशिष्ट अतिथि रहे। इस अवसर पर रूपलाल बरगोट, नर्वदा डिंडोर, भूपेंद्रसिंह चारण, सागवाड़िया सरपंच प्रेमशंकर, भोपालसिंह, जुगल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

परतापुर पंचाल समाज चौखला की बैठक

परतापुर. पंचाल समाज परतापुर चौखला की बैठक शनिवार को साकरिया में पूर्व अध्यक्ष शंकरलाल पंचाल के निवास पर लक्ष्मणलाल की अध्यक्षता, रघुनाथ पंचाल के मुख्य आतिथ्य, लक्ष्मणलाल सुंदनी के विशिष्ट आतिथ्य में हुई। बैठक में कार्यभार हस्तांतरण सामाजिक मुद़्दों पर चर्चा की गई। संचालन किशोर खेड़ा ने किया आभार दीपक रोहिड़ा ने जताया। यह जानकारी मनीष पंचाल ने दी।

सुंदनी में शनिवार काे जनसुनवाई करते राज्यमंत्री जीतमल खांट।

खबरें और भी हैं...