दहेज में 2 लाख नहीं देने पर घर से निकाला
परतापुर| गढ़ीपुलिस थाने में एक विवाहिता ने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज में 2 लाख रुपए नहीं लाने पर घर से निकाल देने का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार पादरड़ी छोटी (सागवाड़ा) हाल गढ़ी निवासी कल्पना ने उसके पति पादरड़ी छोटी निवासी विनोद भोई, ससुर अशोक, सास बबली प|ी अशोक, विशाल पुत्र अशोक, ज्योति, आरती पुत्री बापूलाल, गीता प|ी बापूलाल और बापूलाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दर्ज रिपोर्ट में बताया कि आरोपी दहेज के लिए आए दिन उसके साथ मारपीट करते रहते थे और दहेज में 2 लाख रुपए नहीं लाने पर घर से निकाल दिया। बताया कि 5 जनवरी को उसका पति उसे पीहर छोड़ गया। जब वापस 8 जनवरी को ससुराल गई तो उसके साथ मारपीट की तथा 9 जनवरी को वाहन में ग्रामीणों को साथ लाकर वापस पीहर गढ़ी छोड़ गया।