चिकित्सा शिविर में 228 मरीजों की जांच
परतापुर| आरोग्यराजस्थान चिकित्सा शिविर का शुभारंभ रविवार को परतापुर अस्पताल में गढ़ी प्रधान लक्ष्मण डिंडोर ने किया। प्रभारी डाॅ. राजेन्द्र मालव ने बताया कि शिविर में 228 मरीजों की जांच की जिसमें 21 ब्लड शुगर, 46 हिमोग्लोबीन के मरीज पाए गए। साथ ही 12 को रैफर किया गया। आयुर्वेदिक में 90 मरीजों की जांच की। इस असवर पर बीसीएमओ डा. मोहम्मद हकीम शेख, डॉ. जनकराज सोनी, आयुष डॉ. राजेश कुमार, एलएचवी मेरीकुट्टी, एएनएम विद्या, एलटी लालशंकर यादव, छगन कटारा सहित स्टाफ उपस्थित था।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गढ़ी में शनिवार को आरोग्य राजस्थान शिविर का शुभारंभ सरंपच सुभाष परमार के मुख्य आतिथ्य में हुअा। शिविर में कुल 267 रोगियो की जांच की गई। इसमें डॉ. दीपिका रोत, डॉ. अजयपाल सिंह आयुर्वेदिक चिकित्सक निर्मला, वागेश्वर बामनिया, फजल हुसैन, रोहित पाटीदार सहित कार्मिकों ने सहयोग किया।