विधायक के इंतजार में छात्राओं को 2 घंटे रंगमंच हॉल में गुजारने पड़े
गढ़ी अरथूना ब्लॉक की 178 बेटियों का नवाजा
भास्कर संवाददाता| बांसवाड़ा
माध्यमिकशिक्षा विभाग की ओर से बसंत पंचमी पर शहर के रंगमंच हॉल में गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया था। मुख्य अतिथि विधायक धनसिंह रावत थे। आयोजन सुबह 10 बजे शुरू करना था, लेकिन विधायक करीब 12 बजे हॉल में आए। तब तक गार्गी पुरस्कार को लेने के लिए आई छात्राएं इंतजार करती रही। इधर, आयोजक भी बार-बार हॉल के गेट पर जाकर विधायक का इंतजार करते हुए नजर आए।
देरी होती देख आयोजक राबाउमावि चंद्रपोल गेट की प्रिंसिपल ने स्कूल की कुछ छात्राओं से सरस्वती वंदना-समूह गान करा दिया, ताकि छात्राओं का मन लग जाए। आखिर 12 बजे विधायक के आने के बाद कार्यक्रम विधिवत प्रारंभ हुआ। सभापति मंजूबाला पुरोहित तो विधायक से एक कदम आगे निकलते हुए कार्यक्रम शुरु होने के बाद पहुंची। दूसरी ओर विधायक की देरी को लेकर अभिभावकों और विभाग के प्रिंसिपलों में खासी चर्चा रही, लेकिन खुलकर कोई नहीं बोल सका। यह कहते जरूर सुने गए कि ऐसे कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी या किसी शिक्षाविद को बुलाना चाहिए, कम से कम वह समय पर तो आए।
540छात्राओं के चेहरे खिले
कार्यक्रममें जिले की 540 बेटियों को गार्गी पुरस्कार से नवाजा गया। यह पुरस्कार लेकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे और एक दूसरे को ही बधाइयां देने लगी। इसके पहले विधायक रावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश जोशी, सभापति पुरोहित, शिक्षाविद् श्याम अश्याम, मनोज कुमार ने संबोधन दिया। एडीईओ शैलेंद्र भट्ट ने बताया कि जिले में कुल 540 बेटियां गार्गी पुरस्कार के लिए चयनित हुई है और 13 बालिकाएं वे हैं, जिन्हें इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। गार्गी पुरस्कार में 10वीं कक्षा की बालिकाओं को 3-3 हजार रुपए के चेक दिए। 12वीं की छात्राओं को बालिका प्रोत्साहन के तहत 5 हजार रुपए के चेक दिए गए।
माता-पिताके सपनों को नई ऊंचाइयां दें
समारोहमें विधायक ने कहा कि बेटियां अपने माता-पिता के सपनों को नई ऊंचाइयां देने के प्रयास करें। शिक्षाविद श्याम अश्याम ने कहा कि यह अंतिम अवसर नहीं है, आगे के बारे में भी सोचें। इसके पहले एडीईओ शैलेंद्र भट्ट, आयोजक संस्थाप्रधान स्नेहलता मेहरा, मावजी खांट ने स्वागत संबोधन दिया। समारोह में प्रिंसिपल सुशील जैन, सुधीर डांगरा, महेंद्र त्रिवेदी, शफब अंजुम, रेखा रोत, प्रीति कुलश्रेष्ठ सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद थे। संचालन ज्यामिती पाठक ने किया। कार्यक्रम के दौरान चंद्रपोल स्कूल की बालिकाओं ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बसंत पंचमी होने के नाते मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई।
गढ़ी में प्रमाण पत्र और चेक देकर छात्रा को सम्मानित करते राज्यमंत्री खांट।
बागीदौरा. राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय बागीदाैरा में बसंत पंचमी पर बालिका शिक्षा फाउंडेशन की ओर से बालिका शिक्षा प्रोत्साहन गार्गी पुरस्कार वितरण ब्लॉक स्तरीय समारोह प्रदीप दीक्षित की अध्यक्षता, लालजी पाटीदार के मुख्य आतिथ्य और पंसस शकुंतला पाटीदार दिनेश पाटीदार विशिष्ट अतिथि रहे। संस्था प्रधान डालचंद गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर बागीदौरा, गांगड़तलाई एवं आनंदपुरी पंचायत समिति क्षेत्र की 86 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार दिया गया। दसवीं की छात्राओं को तीन हजार बारहवीं की छात्राओं को पांच-पांच हजार के चेक दिए गए। कार्यक्रम का संचालन सुरेश जोशी ने किया तथा आभार कोदरसिंह सोलंकी ने जताया।
बांसवाड़ा.राबाउमाविलोहारिया की छात्राअों को ब्लॉक स्तरीय गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह में बालिका प्रोत्साहन राशि के चेक देकर सम्मानित किया गया। यह जानकारी प्रधानाचार्या शफब अंजुम ने दी।
शहर के रंगमंच में आयोजित बालिका प्रोत्साहन और गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह में मौजूद अतिथि अौर छात्राएं।