जिमी को पिता ने अस्पताल में भर्ती कराया
परतापुर। न्यूरोलॉजिकलबीमारी से पीड़ित परतापुर निवासी अशोक पुत्र दयाशंकर दवे की 18 साल की बेटी जिमी को शुक्रवार को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिमी के पिता ने दवे ने बताया कि पारिवारिक कारणों से भर्ती नहीं कराया था। दवे ने बताया कि दो दिन पूर्व ही दो अधिकारी आए थे तथा पूछताछ करके गए हैं। दूसरी ओर उपखंड अधिकारी के नाम महात्मा गांधी अस्पताल से एक पत्र आया था, जिसमें बताया कि जिमी 5 फरवरी को अपने पिता के साथ आई थी। पत्र में अस्पताल प्रशासन द्वारा तत्काल भर्ती कर जिमी का इलाज बड़े अस्पताल में भामाशाह योजना के तहत करने का भरोसा दिलाया गया है। पिता अशोक ने एक सप्ताह का समय मांगा था। जिसके तहत शुक्रवार को जिमी को भर्ती किया गया है।