पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गढ़ी की तसलीम बनी स्टेट पेंटिंग अवार्ड विजेता

गढ़ी की तसलीम बनी स्टेट पेंटिंग अवार्ड विजेता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परतापुर| गढ़ीनिवासी तसलीम पुत्री रफीक मोहम्मद मकरानी राजस्थान स्टेट पेंटिंग अवार्ड विजेता बनी। मुंबई की प्रफुल्ला आर्ट फाउंडेशन की ओर से आयोजित राष्ट्रीय कला प्रतियोगिता में तसलीम स्टेट लेवल पर विजेता घोषित की गई है। चंडीगढ़ में होने वाले पुरस्कार समारोह में तसलीम को 20 हजार रुपए नकद और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। पीएसपी कॉलेज परतापुर से कला शिक्षा प्राप्त कर चुकी तसलीम ने प्रतियोगिता में ड्रीमलेंड नामक चित्र प्रदर्शित किया है। तसलीम ने बताया कि वे अपने अंतर्मन में आने वाले विचारों को केनवास पर उकेरती हूं।

खबरें और भी हैं...