बसंत पर्व पर 9 जोड़ों ने थामे एक-दूजे के हाथ
परतापुर| मेवाड़ाकलाल समाज का पांचवां सामूहिक विवाह गढ़ी के हिम्मत खेल मैदान में शुक्रवार को मनोहर महाराज के सानिध्य में विधि-विधान से संपन्न हुआ। समारोह में 9 जोड़े एक-दूसरे के हाथ थाम कर विवाह के बंधन में बंध गए। समाज के मीडिया प्रवक्ता पोपट रैयाना ने बताया समारोह के तहत जोड़ों की शोभायात्रा विवाह स्थल से गढ़ी कस्बे के चौराहा तक निकाली गई। इसमें समाज के लोग बैंडबाजे के साथ नाचते गाते विवाह स्थल पहुंचे। समाज की जिला कार्यकारिणी संरक्षकों ने वर-वधु का स्वागत कर दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद प्रदान किया। जिलाध्यक्ष पूनमचंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश सेनावासा, महासचिव मुकेश मोड़ ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने का फॉरमेट तैयार कर समाज में और सुधार लाने पर मंथन किया। राज्यमंत्री जीतमल खांट गढ़ी प्रधान लक्ष्मण डिंडोर ने विवाह में शिरकत कर वर-वधु का आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेनावासा का सम्मान भी किया।