खेत में अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत, पत्नी ने बताई हत्या
परतापुर| गढ़ीके बोरी गांव में खेतों में पानी पिलाने गए एक अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत को लेकर एक ओर परिजन गांव के ही एक अन्य व्यक्ति पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं, दूसरी तरफ मुआयना करने के बाद पुलिस इस आरोप को निराधार बता रही है।
बोरी निवासी 50 साल के कचरा पुत्र लालजी का शव शुक्रवार को अपने खेत के किनारे मिला। जहां पास में ही खोदी गई नहर थी। शाम 5 बजे परिजन कचरा के शव को लेकर परतापुर अस्पताल पहुंचे। इसकी जानकारी पुलिस को मिलते ही मौका देखने सीआई गोपाललाल चंदेल टीम के साथ गए। मृतक की प|ी तुलसी ने गांव के ही दलजी नामक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने प|ी की रिपोर्ट पर दलजी से पूछताछ की। सीआई चंदेल ने बताया कि जिस जगह पर घटना हुई है, वहां पर खोदी गई नहर है। जिसमें डूबाना या डूबकर मरने जैसी कोई भी स्थिति नहीं बनती है। पास ही कृषि में डालने की दवाइयों की शीशियां मिली है।
इसलिएहैं आरोप गलत : घटनाको लेकर प|ी ने बताया था कि उसकी बेटी मनीषा पिता को चाय पिलाने के लिए चार बजे गई थी। तब वे मृत मिले थे। पुलिस ने बेटी से पूछताछ की, तो बेटी ने बताया कि वह तो दादा-दादी को चाय पिलाने गई थी। बाद में उसका भाई पिता को चाय पिलाने गया था। प|ी और बेटी की बात में विरोधाभास निकला। इसी तरह से बेटे के बयान भी अलग निकले हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग में मामला दर्ज कर पड़ताल प्रारंभ कर दी है।