अहमदाबाद ऑनलाइन बुकिंग सुविधा
बांसवाड़ा| शताब्दीट्रेवल्स द्वारा रात्रिकालीन सेवा का विस्तार करते हुए बांसवाड़ा से अहमदाबाद के लिए रात 10.30 बजे बस सेवा का शुभारंभ किया गया है, जो बांसवाड़ा से परतापुर, सागवाड़ा, डूंगरपुर, हिम्मतनगर होती हुई सुबह 5 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
इसके साथ ही अहमदाबाद से रात 9 बजे रवाना होकर सुबह 4 बजे बांसवाड़ा आएगी। शताब्दी ट्रेवल्स द्वारा इसके अतिरिक्त दोपहर 2.30 बजे बांसवाड़ा से सागवाड़ा, सीमलवाड़ा, गोधरा, बड़ौदा, सूरत होती हुई मुंबई, पनवेल, पूना के लिए फुल स्लीपर कोच बस सेवा शुरू की गई है, जो सुबह 8.30 बजे पूना पहुंचेगी। दोपहर 3.30 बजे पूना से बांसवाड़ा के लिए प्रस्थान करेगी। इसके लिए अहमदाबाद, मुंबई, पूना, जयपुर, जोधपुर, कोटा, श्रीगंगानगर के लिए ऑनलाइन बुकिंग सेवा उपलब्ध कराई गई है। लॉगइन करके बस की बुकिंग करवा सकते हैं। यह जानकारी ट्रेवल्स के संचालक मुजफ्फर अली ने दी।