जिला स्तरीय शिक्षक प्रतियोगिताएं 16 को
परतापुर। जिलाशिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गढ़ी में जिला स्तरीय शिक्षक प्रतियोगिताएं 16 फरवरी को आयोजित की जाएगी। प्रधानाचार्य यमुनाशंकर चौबीसा ने बताया कि योजना एवं प्रबंध प्रभाग द्वारा शिक्षक दैनन्दिनी संधारण प्रतियोगिता, जिला संदर्भ एकक प्रभाग द्वारा उपभोक्ता संरक्षण विषय पर पत्रवाचन प्रतियोगिता, सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण प्रभाग द्वारा सीसीई में शैक्षिक नवाचार विषय पर पत्रवाचन प्रतियोगिता शैक्षिक प्रौद्योगिकी प्रभाग द्वारा विज्ञान गणित में आईटी का उपयोग विषय पर पत्रवाचन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।