हिंगलाज माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा
सर्वसमाजआदिवासी परतापुर के टेम्बा छतरी मोहल्ला, काजलिया, समाधि डूंगरी, कालीघाटी द्वारा जय मां भवानी हिंगलाज की मूर्ति स्थापना टेम्बा स्थित माताजी के मंदिर में की गई।
चंदूलाल आचार्य के आचार्यत्व में एवं महेश जोशी के निर्देशन में मूर्ति प्रतिष्ठा मुख्य यजमान कचरा पुत्र हीरालाल द्वारा की गई। मूर्ति प्रतिष्ठा कि पूर्णाहुति नारियल होम के साथ की गई। सरपंच अनिल ताबियार आभार व्यक्त किया। ललित भट्ट, कांतिलाल भट्ट, किशोर भट्ट, दिनेश भट्ट, दिनकर भट्ट, रोहित, राहुल आदि विप्रवरों ने सहयोग किया। इसी क्रम में क्षेत्र के प्रसिद्ध कष्टभंजन हनुमान मंदिर, शनिदेव, रामदरबार एवं महादेव मंदिर बिलोदा का पाटोत्सव कार्यक्रम बुधवार को मनाया गया।
ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष कोदरजी पाटीदार, संरक्षक गंगाराम पंचाल, कोषाध्यक्ष रमणलाल पंचाल, महामंत्री लक्ष्मणगिरि, देवीलाल, रतनलाल उपाध्याय, भरत पंचाल मौजूद रहे। नारियल हवन नीतेश शंकरलाल कलाल बोरी द्वारा किया गया। महाआरती एवं रात्रि को संकीर्तन आयोजन में समस्त कॉलोनीवासी मौजूद रहे।