कस्बेके मुख्य मार
भास्कर संवाददाता|तलवाड़ा
कस्बेके मुख्य मार्ग पर लंबे समय से काबिज अतिक्रमियों को पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए हटा दिया। यहां बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के चालान बनाकर चालकों को वाहन मुख्य मार्ग को छोड़कर तय पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करने के लिए पाबंद किया। इस कार्रवाई के बाद यह मार्ग काफी चौड़ा और व्यवस्थित दिखाई दिया।
सदर थानाधिकारी बाबूलाल ने तलवाड़ा चौकी के स्टाफ के साथ मंगलवार को कस्बे में पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। सीआई ने कस्बे के मुख्य मार्ग पर परतापुर और बांसवाड़ा की ओर जा
कस्बेके मुख्य मार्ग पर लंबे समय से काबिज अतिक्रमियों को पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए हटा दिया। यहां बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के चालान बनाकर चालकों को वाहन मुख्य मार्ग को छोड़कर तय पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करने के लिए पाबंद किया। इस कार्रवाई के बाद यह मार्ग काफी चौड़ा और व्यवस्थित दिखाई दिया।
सदर थानाधिकारी बाबूलाल ने तलवाड़ा चौकी के स्टाफ के साथ मंगलवार को कस्बे में पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। सीआई ने कस्बे के मुख्य मार्ग पर परतापुर और बांसवाड़ा की ओर जाने वाली सड़क से अतिक्रमण हटाए। कार्रवाई के दौरान सड़क पर बेतरतीब ढ़ंग से खड़े ट्रक, ट्रोले और अन्य वाहनों के चालान बनाए गए। इसके साथ ही इन वाहनों के चालकों को आगे से इस क्षेत्र में वाहन खड़े नहीं करने के लिए पाबंद किया गया। सीआई ने तलवाड़ा चौकी पर ट्रांसपोर्टरों को बुलाकर आगे से वाहनों की मुख्य मार्ग पर इस तरह बेतरतीब ढंग से पार्किंग नहीं करने के लिए पाबंद किया।
उल्लेखनीय है कि दैनिक भास्कर ने अतिक्रमण की इस समस्या को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई कर लोगों को राहत दिलाई। कार्रवाई के दौरान तलवाड़ा चौकी के नारायण जोशी, तलवाड़ा सरपंच रमेश डिंडोर, सचिव मुकेश भट्ट, पंचायत समिति सदस्य कचरू भाई जोशी, मौजूद रहे।
अतिक्रमण हटवाते पुलिस अिधकारी।