प्रभाशंकर पंड्या की पुण्यतिथि पर आज होगा रक्तदान शिविर
परतापुर|गढ़ी पंचायतसमिति के पहले प्रधान स्व. प्रभाशंकर पंड्या की पुण्यतिथि पर बुधवार को पुष्पांजलि कार्यक्रम और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रभाशंकर पंड्या सेवा संस्थान के सचिव रमेशचन्द्र पड्या ने बताया कि स्व. पंड्या की 40वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा पुष्पाजंलि कार्यक्रम भगोरा स्थित समाधि स्थल पर होगा। संस्थान सदस्य दिनेश पंड्या ने बताया कि पीएसपी कॉलेज नर्सिंग कॉलेज द्वारा रेड रिबन क्लब के सानिध्य में रक्तदान दिवस मनाया जाएगा। इच्छुक नागरिक पीएसपी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में आकर रक्तदान कर सकते हैं।