प्रशिक्षणार्थियों को बच्चों में संस्कार देने की सीख
परतापुर। प्रारंभिकशिक्षा विभाग के अंतर्गत गढ़ी बीआरसीएफ भवन परतापुर-गढ़ी में प्रशिक्षणार्थियों को तीसरे दिन विदेशी मेहमान भारत वासिया ने कहा कि स्वयं माता-पिता को प्रणाम करो और बच्चों में संस्कार परोसो।
संभागियों को डॉ. पीयूष पंड्या, डाइट प्राचार्य यमुनाशंकर चौबीसा, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के प्रभारी प्रियंक श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।