पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेतन बजट मांग के लिए मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

वेतन बजट मांग के लिए मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परतापुर| शिक्षकसंघ सियाराम के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मुख्य शासन सचिव को पत्र लिखकर एकीकरण के बाद समन्वित शिक्षकों को शीघ्र वेतन बजट आवंटन करने की मांग की है।

जिला प्रवक्ता प्रवीण पटेल ने बताया कि पूर्व में डीईओ माशिवि कार्यालय के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन करने के बाद डीईओ द्वारा जिलेभर के स्कूलों का एक्जाई मांग पत्र प्रस्तुत कर बजट मंगवाया गया था। परंतु वर्तमान में वापस व्यवस्था बिगड़ गई और वेतन बजट अभाव में भुगतान नहीं हो पा रहा है। जिलाध्यक्ष अनिल व्यास ने माध्यमिक स्कूल के संस्थाप्रधानों द्वारा समय पर बजट मांग पत्र प्रस्तुत नहीं करने के कारण समस्या हो रही है।

संगठन ने संबंधित अधिकारी को पाबंद करने की मांग की है। इस अवसर पर ललित आर पाटीदार, अशोक शर्मा, नवीन जोाशी, सतीश जोशी, रमणलाल खांट, महीपाल भाटीया, मुकेश जैन, जसवन्त जैन, भूपेन्द्र परमार मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...