किसानों ने मांगा सिंचाई का पानी
परतापुर| उपखंडक्षेत्र के आंजना गांव के किसानों ने माही की नहरों में पानी छोड़ने को लेकर गुरुवार को उपखंड अधिकारी बजरंगलाल वर्मा को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि क्षेत्र के सेनाला, नरसिंग मगरी, दूदेली, कुंवालिया, बस्सी गांवों में एक माह से पानी नहीं मिलने से तैयार फसल नष्ट होने के कगार पर है। इससे देखते हुए तत्काल माही की नहरों में पानी छोड़ा जाए। इस दौरान अरथूना पंस के उपप्रधान शैलेंद्र शुक्ला, राजेंद्र पाटीदार, गोवर्धन पंड्या, कुरिया, दला, रमण, कसरा आदि मौजूद थे।