पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दहेज में बाइक मांगने वाला पति गिरफ्तार

दहेज में बाइक मांगने वाला पति गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़ीपुलिस ने दहेज में बाइक मांगने सहित दहेज प्रताड़ना के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार पाटन निवासी विवाहिता प्रियंका ने 4 जनवरी को उसके पति बापूलाल पुत्र नानजी के साथ ही ससुर नानजी, सास मोगी, ननद मंजू रमिला एवं बदामीलाल पुत्र नानजी के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया कि उसका विवाह 8 मई 2015 को हुआ था। दहेज में जेवरात सहित काफी सामान देने के बाद भी पति और ससुराल के लोग बाइक की मांग करते हुए आए दिन उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित करते हैं। मामले में जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति बापूलाल को गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह दहेज प्रताड़ना के एक अन्य मामले में ऊटी निवासी प्रकाश पुत्र रावजी को भी गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...