बालक-बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच
परतापुर| रामगाउप्राविपरतापुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विद्यालय में डॉ. राजेश शर्मा डॉ. कृष्ण कुमार शर्मा की टीम के नेतृत्व में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें 74 बालक-बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक सलाह दी। साथ ही 5 बच्चों को रैफर कार्ड बनाकर दिए। संस्थाप्रधान ललित जैन, राजीव दोसी, भारती भट्ट, कचरूलाल शाशि, जगदीशचन्द्र शर्मा, उषा उपाध्याय ने सहयोग किया।