कार्यकारिणी का विस्तार किया
परतापुर| अखिलभारतीय सोनिया गांधी एसोसिएशन के लोकसभा अध्यक्ष ने प्रदेशाध्यक्ष सुनील चौबीसा के निर्देशानुसार जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें जिला प्रवक्ता के पद पर संजय भट्ट गोपीनाथ का गड़ा, जिला उपाध्यक्ष भंवर सिंह सेनाला, जिला महासचिव कमल पाटीदार बोरी, जिला सचिव अजय चरपोटा एवं शब्बीर खान को मनोनीत किया। साथ ही ब्लॉक सचिव गढ़ी के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र यादव नवागांव (साकरिया) को मनोनीत किया।