- Hindi News
- क्वालिफायर में लायंस से हारी मुंबई इंिडयंस
क्वालिफायर में लायंस से हारी मुंबई इंिडयंस
भास्कर न्यूज नेटवर्क . रायपुर
मैन ऑफ मैच उमर अकमाल की आितशी पारी की मदद से पाकिस्तानी टीम लाहौर लायंस ने चैंपियंस लीग टी-20 के क्वालिफायर मैच में मुंबई इंिडयंस को छह विकेट से हरा दिया। मुंबई इंिडयंस ने 7/135 रन बनाए। जवाब में लायंस की टीम ने 18.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। अकमाल ने 18 गेंदों पर अविजित 38 रन बनाए। उन्होंने पारी में चार चौके दो छक्के जमाए। उनके अलावा अहमद शहजाद ने 34 और नासिर जमशेद ने 26 रन का योगदान दिया।
इससे पूर्व टॉस हार पहले खेलते उतरी मुंबई इंिडयंस की शुरुआत खराब रही और 23 रन के टीम स्कोर तक तीन विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में विकेटकीपर आदित्य तारे ने सलामी बल्लेबाज माइक हसी (28) के साथ 44 रन जोड़ टीम को संभाला। तारे ने टीम के लिए सर्वािधक 37 रन बनाए। उनके अलावा प्रवीण कुमार (20) हरभजन सिंह (18) ही दहाई तक पहुंचने में सफल रहे। लायंस के वहाब रियाज और एजाज चीमा ने दो-दो विकेट लिए, जबिक आसिफ रजा और इमरान अली को एक-एक सफलता मिली।
मुकाबलों के पहले मैच में न्यूजीलैंड की नॉर्दर्न नाइट्स ने श्रीलंका की सदर्न एक्सप्रेस को सात विकेट से हराया। विजेता टीम की ओर से केन विलियम्सन ने 52 रन बनाए। बारिश के कारण मैच दो घंटे देरी से शुरू हुआ। इस कारण मैच को 10-10 ओवर का कर दिया गया। सदर्न एक्सप्रेस ने पहले खेलते हुए 92 रन बनाए। जवाब में नाइट्स ने लक्ष्य को 9.3 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नॉर्दर्न नाइट्स के लिए ओपनर केन विलियम्सन (52) और एंटन डेवकिच ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। डेवकिच (14) को महारुफ ने परेरा के हाथों कैच कराया। इसके बाद उतरे डेनियल फ्लिन (14) ने विलियम्सन के साथ दूसरे विकेट के लिए चार ओवर में 33 रन जोड़कर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। नॉर्दर्न की ओर से डेनियल हैरिस (10) और स्कॉट स्टाइरिस (4) नाबाद रहे। हैरिस ने संचिता की गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। सदर्न के लिए परवेज महारुफ ने दो विकेट लिए। इससे पहले कीवी टीम के कप्तान ने बारिश के बाद टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सदर्न के ओपनर बल्लेबाल कुशल परेरा (37) और गुनातिलका (39) ने पहले विकेट के लिए छह ओवरों में 55 रन जोड़कर शानदार शुरुआत दिलाई। सदर्न ने आठ ओवर में 1/82 रन बना लिए