महिला प्रकोष्ठ कार्यकारिणी घोषित
सीकर | गौड़ब्राह्मण महासभा सीकर महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसमें राजश्री शर्मा को जिला महामंत्री, संतोष देवी शर्मा, सुमन दीक्षित, शकुंतला तिवाड़ी, कंचन शर्मा, इतिश्री शर्मा, सुमन डोकवाल को उपाध्यक्ष, बीना शर्मा, मनीषा शर्मा, ललिता शर्मा, नीतू इंदौरिया को मंत्री बनाया है। कार्यकारिणी विस्तार जिलाध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला महामंत्री राजकुमार जोशी की सहमति से किया गया।
रावणाराजपूत सभा की बैठक आज
सीकर | रावणाराजपूत सभा समिति सीकर जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार दोपहर दो बजे सभा भवन गोगामेड़ी में जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह चौहान की अध्यक्षता में होगी। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पंवार ने बताया कि बैठक में जिला कार्यकारिणी के विस्तार, उपसमितियों के गठन स्वच्छता स्वावलंबन अभियान को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।
अधिवेशनछह सात मार्च को
सीकर | भारतीयजनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन 6 7 मार्च 2016 को मथुरा में होगा। मोर्चा के जिला महामंत्री सौरभ पाटनी ने बताया कि अधिवेशन में जिलाध्यक्ष डाॅ. कमल सिखवाल के नेतृत्व में 10 जिला पदाधिकारी 17 मंडलों के अध्यक्ष राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेंगे। अधिवेशन में राष्ट्र की समस्याओं पर परिचर्चा की जाएगी।
समुदायजागृति दिवस मनाया
सीकर | राजकीयउच्च प्राथमिक विद्यालय उत्तरी ढाणी कासली में एसएमसी अध्यक्ष छोटूराम की अध्यक्षता में समुदाय जागृति दिवस मनाया गया। बैठक में शाला प्रधान दयाल सिंह मीना ने सदस्यों को स्वच्छता मिशन की शपथ दिलाई। इससे पहले स्कूल परिसर और खेल मैदान की सफाई की गई। वहीं छात्रों की विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
गढ़वालका सेंट्रल जोन यू-16 में चयन
सीकर | बीसीसीआईद्वारा इंदौर में होने वाले मध्यक्षेत्र प्रशिक्षण यू-16 शिविर में सीकर के अंशुल गढ़वाल का चयन किया गया है। राजस्थान से तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है जिसमें अंशुल सीकर से अकेला खिलाड़ी है। एचजी एकेडमी के क्रिकेट कोच देवेंद्र शेखावत ने बताया कि गढ़वाल की इस उपलब्धि पर एकेडमी में जश्न का माहौल है। जश्न मनाने वालों में हितेंद्र सहारण, किशन सैनी, संदीप सैनी, विराट नेहरा, महेंद्र काजला शामिल हैं।
महाराजसूरजमल की जयंती मनाई
सीकर | सूरजमलसर्किल रामूकाबास पर शनिवार को महाराजा सूरजमल की 309 वीं जयंती समारोह हुआ। कार्यक्रम आयोजन वीर तेजा सेना महाराजा सूरजमल फाउंडेशन की ओर से किया गया। समारोह के बाद बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भरतपुर में होने वाले जाट समाज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। समारोह में एडवोकेट जगदीश गठाला, नर्सिंग अध्यक्ष रामनिरंजन चौधरी, डाॅ. ताराचंद भूकर, महाराजा सूरजमल फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव शिवपाल ख्यालिया, राजेश खाखल आदि शामिल हुए।
15से सामूहिक अवकाश लेंगे
सीकर | सरकारके खिलाफ न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हाईकोर्ट के आदेश नहीं मामले पर प्रदेशभर में न्यायिक कर्मचारी 15 फरवरी से अनिश्चितकाल के लिए सामूहिक अवकाश पर जाएंगे। राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ जिला शाखा सीकर सचिव मनमोहन शर्मा ने बताया कि सामूहिक अवकाश प्रांतव्यापी आह्वान पर किया जा रहा है। सरकार के द्वारा उच्चतम न्यायालय द्वारा शेट्टी आयोग के संबंध में पारित निर्णय एवं राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर की पूर्ण पीठ द्वारा अनुमोदन आदेश की निर्धारित समयावधि में पालना नहीं की गई है। इससे कर्मचारियों को आयोग की सिफारिशों का लाभ नहीं मिल रहा है।
युवकको पीटा, बाइक तोड़ी
सीकर | शहरमें सालासर बस स्टैंड के पास शनिवार को एक युवक के साथ मारपीट कर उसकी बाइक तोड़ दी गई। मारपीट के कारणों का पता नहीं चल पाया। इस संबंध में कोई मुकदमा भी दर्ज नहीं कराया गया।