पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होबार्ट को पांच विकेट से हराया किंग्स इलेवन ने

होबार्ट को पांच विकेट से हराया किंग्स इलेवन ने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज नेटवर्क | मोहाली

आईपीएलकी ही तरह चैंपियंस लीग में भी पंजाब ने किंग्स जैसा ही आगाज किया है। चैंपियंस लीग में अपने पदार्पण मैच में टीम ने होबार्ट हरिकेंस को 5 विकेट से हरा दिया।

किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलियाई टीम होबार्ट को 6/144 रन पर रोक दिया। जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब ने 17.4 ओवरों में पांच विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। पंजाब के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने 25 गेंदाें में 43 रन की धुआंधार पारी खेली। उन्होंने चार चौके दो छक्के लगाए। तिसारा परेरा ने नाबाद 35 और कप्तान जॉर्ज बेली ने 34 रन का योगदान दिया। मैन ऑफ मैच परेरा ने दो विकेट भी लिए।



एक समय किंग्स की टीम 51 रन पर अपने चार बल्लेबाजों को गंवा चुकी थी। लेकिन मैक्सवेल तो तूफान हैं। उनके बैटिंग फॉर्म पर कोई असर नहीं है। मैक्सी ने 25 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से टीम के लिए जीत की नींव रख दी। इसके बाद रही कसर कप्तान जॉर्ज बेली और तिषारा परेरा ने छठे विकेट के लिए नाबाद 69 रन जोड़कर पूरी कर दी।

नहीं चले कंगारू बल्लेबाज: इससे पहले पहले बल्लेबाजी करने उतरी हॉबर्ट हरिकेंस के बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सके। किंग्स के गेंदबाजों ने किसी को भी 30 का आंकड़ा छूने नहीं दिया। इसी वजह से कंगारू टीम 150 का आंकड़ा भी नहीं पार कर सकी। पंजाब के लिए परेरा ने दो बल्लेबाजों को चलता किया जबकि परविंदर अवाना, अक्षर पटेल और करनवीर सिंह ने 1-1 विकेट लिया।

मैन ऑफ मैच तिसारा परेरा (दाएं) को विकेट की बधाई देते बेली।