पहली पारी में 380 रन बनाए इंडीज ने
मेजबानवेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 380 रन बनाए। शिवनारायण चंद्रपॉल ने 84 रन की अविजित पारी खेली। इंडीज की ओर से सलामी बल्लेबाज ब्रैथवेट (63) जॉनसन (66) ने अर्धशतक जमाए। डैरेन ब्रावो ने 46 और जेरोमी टेलर ने 40 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। बांग्लादेश के अल अमीन हुसैन ने तीन विकेट लिए, जबकि शफीउल, राबिअल तईजुल ने दो-दो विकेट लिए। दूसरे दिन अंतिम समाचार लिखे जाने तक बांग्लादेश ने 0/14 रन बना लिए थे। पहला टेस्ट इंडीज ने 10 विकेट से जीता था।
जॉनसन का यह पहला टेस्ट है। दोनों ने शनिवार को पहले विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी की। इसके बार ब्रैथवेट, जॉनसन और किर्क एडवर्ड्स (16) के विकेट जल्द ही गिर गए, जिससे टीम पर दबाव बनता नजर आया। ऐसे समय में डैरेन ब्रावो और चंद्रपॉल ने चौथे विकेट के लिए 61* रन जोड़कर इंडीज को 3/246 के स्कोर पर पहुंचाया।