बांग्लादेश को सस्ते में समेटा रोच ने
केमाररोच (5/33) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत मेजबान वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के िखलाफ दूसरे टेस्ट में अपनी िस्थति मजबूत कर ली। मैच के तीसरे िदन सोमवार को बांग्लादेश की पहली पारी 161 रन पर िसमट गई। उसके िलए महमुदुल्लाह ने 53 तमीम इकबाल ने 48 रन बनाए।
वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 380 रन बनाए हैं। इस तरह उसे पहली पारी में 219 रन की बढ़त िमली। अंितम समाचार िलखे जाने तक इंडीज ने दूसरी पारी में िबना िवकेट गंवाए 45 रन बना िलए थे।
दहाईका आंकड़ा नहीं छू सके पांच बल्लेबाज : इससेपहले बांग्लादेश के पांच बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी छू नहीं सके। रोच ने उसके दोनों ओपनरों तमीम शमसुर रहमान के अलावा अनामुल हक, नासिर हुसैन, तैजुल इस्लाम को आउट किया। दो विकेट जेरोम टेलर ने झटके।
इससे पूर्व इंडीज ने 246 पर तीन विकेट से आगे खेलना शुरू किया। उसकी पूरी टीम लंच के एक घंटे बाद ही 380 रन बनाकर आउट हो गई। शिवनारायण चंद्रपाॅल 84 रन पर नाबाद रहे। बांग्लादेश की ओर से तेज गेंदबाज अल अमीन हुसैन ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।
रोच (बाएं) को िवकेट की बधाई देते साथी िखलाड़ी।