पुलिस चौकी से 20 कदम दूर मंिदर में चोरी
सीकर शहर में राणीसती पुलिस चौकी के पास बालाजी मंदिर दुकान में चोरी, मंदिर से चांदी के छत्र और दुकान से चुराई नकदी, गश्त का दावा करने वाली पुलिस को सुबह लोगों ने सूचना दी तब पता चला
चोरों की खुली चुनौती
रातभरगश्त का दावा करने वाली पुलिस को चोर अब खुली चुनौती देने लगे हैं। शुक्रवार रात सीकर शहर में राणी सती चौकी से सिर्फ 20 कदम दूर मंदिर में चोरी हो गई। हैरान कर देने वाली बात इसलिए भी है कि चौकी से मंदिर साफ नजर आता है। इसके बावजूद पुलिस को भनक तक नहीं लगी। चोरी मंदिर के ताले तोड़कर की गई। चांदी के छत्र और अन्य कीमत वस्तुएं चुराई गई हैं। बगल में स्थित एक चाय की दुकान के ताले तोड़कर भी चोरी की गई। जानकारी के मुताबिक राणीसती चौकी के पास स्थित चुंगी बालाजी मंदिर का पुजारी रात को ताले लगाकर घर गया था। मंदिर के पास ही चाय की दुकान चलाने वाला भंवर सिंह पुत्र दुर्ग सिंह रोज सुबह ताले खोलता है। सुबह करीब साढ़े चार बजे भंवर सिंह आया तो मंदिर के मुख्य गेट का ताला गायब मिला। इसके बाद अंदर गया तो वहां के दरवाजे का ताला भी टूटा था। शेषपेज|16
मंदिरसे एक चांदी का छत्र, बालाजी का मुकुट, हाथों पैरों के चांदी के कड़े गायब मिले। इसके बाद भंवर सिंह अपनी चाय की दुकान पर गया तो वहां भी काउंटर का गल्ला टूटा मिला। सामान बाहर बिखरा हुआ था और पर्स में रखे दो हजार रुपए गायब मिले। इसकी सूचना उसने तुरंत ही पास में स्थित चौकी में दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
ताले तोड़े,आराम से वारदात की और पुलिस को भनक तक नहीं
शहर में गलियों में अब तक लगातार चोरी की वारदातें होती आई हैं। लेकिन चौकी के पास हुई इस वारदात ने पुलिस गश्त की पोल खोल दी है। रात को चौकी के पास चोरों ने ताले तोड़े और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। ऐसे में अब पुलिस गश्त पर भी सवाल उठने लगे हैं।
सबसे ज्यादा वारदातें, एक का भी खुलासा नहीं
जिले में चेन स्नेचिंग चोरी के मामलों में सीकर शहर सबसे ऊपर है। यहां होने वाली एक भी बड़ी वारदात का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। यही कारण है कि इन वारदातों पर लगाम नहीं लग रही है। शहर के चेन स्नेचर बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं। पुलिस एक को भी नहीं पकड़ पाई है।
शहर में पुलिस की नाकामी के बड़े उदाहरण
- नवलगढ़ रोड स्थित चरण सिंह नगर में घर के ताले तोड़कर 20 लाख से ज्यादा की चोरी।
- सांवली रोड