पुलिस चौकी...
पुलिस चौकी...
मंदिरसे एक चांदी का छत्र, बालाजी का मुकुट, हाथों पैरों के चांदी के कड़े गायब मिले। इसके बाद भंवर सिंह अपनी चाय की दुकान पर गया तो वहां भी काउंटर का गल्ला टूटा मिला। सामान बाहर बिखरा हुआ था और पर्स में रखे दो हजार रुपए गायब मिले। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
तालेतोड़े,आराम से वारदात की और पुलिस को भनक तक नहीं: शहरमें गलियों में अब तक लगातार चोरी की वारदातें होती आई हैं। लेकिन चौकी के पास हुई इस वारदात ने पुलिस गश्त की पोल खोल दी है। रात को चौकी के पास चोरों ने ताले तोड़े और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। ऐसे में अब पुलिस गश्त पर भी सवाल उठने लगे हैं।
सबसेज्यादा वारदातें, एक का भी खुलासा नहीं: जिलेमें चेन स्नेचिंग चोरी के मामलों में सीकर शहर सबसे ऊपर है। यहां होने वाली एक भी बड़ी वारदात का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। यही कारण है कि इन वारदातों पर लगाम नहीं लग रही है। शहर के चेन स्नेचर बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं। पुलिस एक को भी नहीं पकड़ पाई है।
शहरमें पुलिस की नाकामी के बड़े उदाहरण: नवलगढ़रोड स्थित चरण सिंह नगर में घर के ताले तोड़कर 20 लाख से ज्यादा की चोरी। सांवली रोड स्थित आदिनाथ विहार में दिनदहाड़े लाखों का माल पार। रानी सती रोड स्थित ऑटोमोबाइल शोरूम में चोरी। बांडियावास के बालाजी मंदिर में चोरी। एक ही दिन में तीन तीन चेन स्नेचिंग की वारदातें। जिनमें झुंझुनूं पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ कर भी दिया फिर भी पुलिस आगे कुछ नहीं कर पाई।
पाटनथोई...
चोरोंके घर से निकलने के बाद महिलाओं का ध्यान उनकी ओर गया तो उन्होंने शोर मचाया, लेकिन तब वे भाग गए। लोगों ने बाइक से उनका पीछा भी किया, लेकिन पकड़ में नहीं आए।थोई. चौपड़ बाजार में शुक्रवार रात्रि दो एक दुकान के ताले तोड़कर चोर चांदी के गहने ले गए। चोरों ने दूसरी दुकान के ताले भी तोड़े, लेकिन जाग होने पर भाग गए। दिनेश सोनी की दुकान से गहने ले गए।