ग्राम न्यायालय| जल्द मिलेगा न्याय
अब रेलवे कर्मचारी भी पास पर जा सकेंगे कटरा
जोधपुर। हाईकोर्टप्रशासन ने बुधवार को सिविल जज कैडर के 11 अफसरों को ग्राम न्यायालयों में न्यायिक अधिकारी के पद नियुक्ति दी है। रजिस्ट्रार जनरल ने आदेश जारी कर पल्लवी शर्मा को ग्राम न्यायालय दौसा, पवन कुमार जीनवाल को सुवाना (भीलवाड़ा), धर्मराज मीणा को चित्तौड़गढ़, पवन कुमार वर्मा कामां (भरतपुर), प्रेम रतन गोयल को मंडोर (जोधपुर), सरिता ठक्कर को बस्सी (जयपुर), नीलम करवां को अनूपगढ़ (गंगानगर), सरोज सिनवार को झालारापाटन, असीम कुलश्रेष्ठ कुडली (सीकर), अंकित रमन गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर) स्वाति परेवा को ग्राम न्यायालय बाड़मेर में न्यायिक अधिकारी के पद पर लगाया गया है। वहीं मंडोर ग्राम न्यायालय में न्यायिक अधिकारी के पद पर कार्यरत शालिनी गोयल को सिविल जज एंड ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सीकरी (दौसा) के पद पर नियुक्त किया गया है।