पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिकअप पलटी, दो मरे, 12 घायल

पिकअप पलटी, दो मरे, 12 घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. छाजा की नांगल के पास शुक्रवार सुबह ब्रेक फेल हो जाने से पिकअप की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़े दो लोगों की मौत हो गई, वहीं पिकअप सवार एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे ऊंचपुर बानसूर अलवर के करीब 15 जने पिकअप में सवार होकर करजो रिश्तेदारी में शोक में शामिल होकर लौट रहे थे। छाजा की नांगल के पास पिकअप के ब्रेक फेल हो जाने से वह अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े हसामपुर निवासी दशरथ शर्मा और कालाखेड़ा निवासी रमेश शर्मा को टक्कर मारते हुए पलट गई।
दशरथ शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, उसके साथी रमेश शर्मा ने जयपुर ले जाते समय दम तोड़ दिया। मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोगों ने पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना देकर घायलों को पिकअप के नीचे से निकालकर पाटन अस्पताल पहुंचाया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं।

ये हुए घायल
ऊंचपुर बानसूर निवासी नीतू (30), रोहिताश (50), मनफूल (40), प्रेम (40), विमल (25) को जयपुर रैफर किया गया है, जबकि कविता (40), शीला (28), सावित्री (40), बर्फी (40), हजारी (74), अनिता (45), कृष्णा (30), सरोज (28) को पाटन अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।