रसैल की आतिशी पारी से जीता कोलकाता
कैरेबियाईबल्लेबाज आंद्रे रसैल के आतिशी अर्धशतक (58 रन, 25 गेंद) से आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने चैंपियंस लीग टी-20 के उद्घाटन मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को तीन विकेट से हराया। चेन्नई के 4/157 रन के जवाब में केकेआर ने 19 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। रसैल के अलावा रेयान डोएश्चेट ने 41 गेंदों पर 51 रन की अविजित पारी खेली।
चेन्नईको जीत नहीं दिला सके नेहरा : चेन्नईके तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने 21 रन तक शुरुआती चार में से तीन विकेट झटकते हुए कोलकाता पर दबाव बना लिया था, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। नेहरा ने चार ओवर में 21 रन देकर चार विकेट लिए। कोलकाता ने एक समय 51 रन तक पांच विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में डोएश्चेट और रसैल ने छठे विकेट के लिए 80 रन जोड़ टीम को जीत की राह पर लौटाया।
चेन्नईके धोनी ही चल पाए : पहलेखेलने उतरी चेन्नई टीम के लिए कप्तान धोनी ने सर्वाधिक 35* रन बनाए। उन्होंने ड्वेन ब्रावो (28*) के साथ पांचवें विकेट के लिए 71 रन की अविजित साझेदारी निभाई। कोलकाता के पीयूष चावला ने दो विकेट लिए।