पट्टा देने गड्ढे को भरने की मांग
सीकर. गाड़ियालोहारों की ओर सोमवार को विधायक रतन जलधारी कलेक्टर एलएन सोनी को ज्ञापन सौंपा गए। ज्ञापन में उन्हें पट्टे जारी करने क्षेत्र में कई सालों से खुदे हुए गड्ढ़े को भरने की मांग की गई।
ज्ञापन समाज के नेता मदन चौहान के नेतृत्व में दिए गए। मौके पर मगन लुहार ने बताया कि पिपराली रोड बाइपास के पास सरकार ने उन्हें काफी समय पहले जमीन अलाॅट की थी। इनमें कइयों को तो पट्टे जारी कर दिए गए लेकिन समाज के कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें आज तक पट्टे जारी नहीं हुए हैं। जहां यह लोग रहे हैं। वहां भी काफी समय से एक 12 फिट का गहरा गडढ़ा है, जो काफी समय से खुला पड़ा है, उसे भी भरा नहीं जा रहा है। हालांकि विधायक कलेक्टर द्वारा समस्या समाधान का आश्वासन दिया गया है। वार्ड पार्षद सुल्तान सिंह ने भी इनकी मांग को जायज ठहराया है। ज्ञापन के दौरान रोशनलाल, सुभाष, नौरंगलाल सहित काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थी।
रामगढ़में एसपी की जन सुनवाई 20 को : रामगढ़सेठान और पाटन में एसपी की जन सुनवाई अब 20 27 दिसंबर को होगी। पहले यह जन सुनवाई रामगढ़ सेठान में 18 को और पाटन में 24 दिसंबर को होनी थी।
सीकर. पट्टे जारी करवाने के लिए जलधारी को ज्ञापन देते गाड़िया लोहार।