लूट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
पाटन | डूंगाकी नांगल के पास करीब चार माह पूर्व बाइक सवार युवक से लूट के फरार आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। डूंगा की नांगल निवासी मोनूसिंह ने अपने एक साथी के साथ मिलकर करीब चार माह पूर्व कस्बे निवासी मुकेश सैनी से बाइक और नकदी लूटने के बाद फरार था। सूचना मिली कि आरोपी गांव आया हुआ है। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।