रामसिंहपुरा मंे दिखा पैंथर, विभाग मान रहा जरख
पाटन | रामसिंहपुरामें रविवार रात एक घर के बाहर खेत में मादा पैंथर अपने दो शावकों के साथ दिखाई दी। सरपंच सत्यपाल यादव ने बताया कि राजेन्द्र कुमावत करीब साढ़े ग्यारह बजे दुकान से घर आया तो घर के बाहर खेत में उसे दहाड़ सुनाई दी। उसने टार्च की रोशनी में देखा तो मादा पैंथर और उसके दो शावक नजर आए। बाद में ग्रामीणों का हो हल्ला सुनकर पैंथर परिवार खेतों की तरफ भाग गया। सोमवार सुबह वन अधिकारियों को मौके पर फुट मार्क दिखाए तो क्षेत्रिय वन अधिकारी इकबाल खां ने फुट मार्क जरख के होना बताया। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पैंथर ही देखा है