श्रीराम की बरात में उमड़े श्रद्धालु
कस्बेके रामलीला मैदान में चल रही रामलीला के दौरान सोमवार रात सीता स्वयं बर लीला के बाद भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत शत्रुघ्न की बरात निकाली गई। चारों भाई जब दूल्हे के रूप में घोडी पर सवार होकर बैंडवादन के साथ निकले तो उनकी झलक पाने के लिए भीड़ लग गई। बरात रामलीला मैदान से गाजे बाजे के साथ रवाना होकर मुख्य बाजार घंटाघर चौक, होली चौक से गुजरती हुई वापस रामलीला मैदान पहुंची। यहां चारों भाइयों का विवाह हुआ।
बागौरीमाता मेले की तैयारी की समीक्षा
पावटा |भौनावास ग्राम पंचायत के अन्तर्गत बागौरी की ढाणी में बागौरी माता के मेले की तैयारियों को लेकर मंगलवार को नवयुवक मण्डल के कार्यकर्ताओं की पाबूदान सिंह शेखावत की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें दो अक्टूबर को माता का 19वां वार्षिकोत्सव मनाने, भजन संध्या, कुश्ती दंगल सहित कई कार्यक्रम कराने का निर्णय किए गए। पृथ्वी सिंह, महिपाल सिंह, सतपाल सिंह, भीम सिंह, आदि मौजूद थे।
गोसेवासबसे बड़ा धर्म
बागावास चौरासी| जवानपुराबस स्टैंड के संत आश्रम में मंगलवार को महंत शंकरदास महाराज के सान्निध्य श्री त्रिधाम गोशाला समिति अध्यक्ष पूर्व कैप्टन बनवारी लाल मीणा की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। महंत शंकर दास ने कहा कि गोसेवा सबसे बड़ा धर्म है।
उन्होंने वर्तमान में गायों की हो रही दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि गाय वह प्राणी है, जिसमें समस्त देवी-देवताओं का निवास रहता है। ऐसे में इस प्राणी की दुर्दशा हमारे मानव जीवन पर प्रश्न चिह्न लगा रही है। उन्होंने लोगों को गाय से उत्पादित समस्त वस्तुओं को लाभप्रद बताते हुए अपने घरों में एक गाय अवश्य पालने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष बनवारी लाल ने गोसेवा के लिए अधिकाधिक चारा छाया के लिए आर्थिक सहयोग देने को कहा। गोशाला विस्तार सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई।
पावटा. कस्बेमें रामलीला के दौरान भगवान श्रीराम की बरात निकलते हुए।