पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाचूडाला स्कूल को यथावत रखे नहीं तो आंदोलन

पाचूडाला स्कूल को यथावत रखे नहीं तो आंदोलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाचूडाला स्कूल को यथावत रखे नहीं तो आंदोलन

पावटा |पांचूडाला गांवके राजकीय प्राथमिक विद्यालय को एकीकरण के तहत यथावत नहीं रखा तो जन आंदोलन किया जाएगा। इसे लेकर मंगलवार को किसान खेत मजदूर जयपुर जिला देहात के उपाध्यक्ष लालचन्द मीणा, लक्ष्मण सिंह, मालीराम, बन्नाराम आदि शिक्षामंत्री सहित अधिकारियों को भेजे गए ज्ञापन में चेतावनी दी। ज्ञापन में बताया कि राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कमरों का अभाव होने के बाद भी गत दिनों राजकीय प्राथमिक स्कूल को राजकीय माध्यमिक स्कूल मे मर्ज कर दिया गया। इससे बच्चों को बरामदे में बैठ कर अध्ययन करना पड़ता है, जबकि प्राथमिक स्कूल मे पर्याप्त भवन, जल सुविधा, शौचालय आदि मौजूद हैं, प्राथमिक स्कूल से माध्यमिक स्कूल की दूरी ज्यादा होने से अनेक बच्चों ने स्कूल में आना छोड़ दिया है जिससे छात्रों की संख्या पहले से कम हो गई है।

नकदीसामान ले गए

मैड़/विराटनगर| ग्रामपंचायत तेवड़ी के सेवरा ढाणी में सोमवार रात्रि को एक कच्चे मकान में सेंध मारकर चोर नकदी सहित हजारों रुपए के जेवर ले गए। ग्रामीण दाताराम सूद ने बताया कि कल्याण पुत्र बोदूराम गुर्जर के दो कच्चे घर बने हुए है। इनमें से एक में अपने परिवार के साथ सो रहा था। एवं दूसरे घर में ताला लगा हुआ था। सुबह उठकर देखा तो पास वाले कमरे का ताला टूटा मिला। इस पर घर के अंदर जाकर देखा तो घर में रखे 20 हजार रुपए, चांदी सोने के हजारों रुपए के गहने कड़ी जोड़ी एक नथ गायब मिले।

प्रधानाध्यापकका पद रिक्त

हिंगोनिया| ग्रामजोरपुरा-सुंदरियावास के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद रिक्त होने से विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रामनिवास शर्मा रामलाल भामू ने जिला शिक्षाधिकारी को ज्ञापन देकर तैनाती की मांग की।