- Hindi News
- पावटा (प्रागपुरा) | त्रिवेणीधामके संत शिरोमणि नारायणदासजी महाराज ने कहा कि प्राणी को हमेशा अपने क
पावटा (प्रागपुरा) | त्रिवेणीधामके संत शिरोमणि नारायणदासजी महाराज ने कहा कि प्राणी को हमेशा अपने कर्मों को उज्ज्वल बनाए रखना चाहिए। मनुष्य के कर्म ही उसकी उन्नति का आधार होता है। उन्होंने यह...
पावटा (प्रागपुरा) | त्रिवेणीधामके संत शिरोमणि नारायणदासजी महाराज ने कहा कि प्राणी को हमेशा अपने कर्मों को उज्ज्वल बनाए रखना चाहिए। मनुष्य के कर्म ही उसकी उन्नति का आधार होता है। उन्होंने यह बात रविवार को कस्बे में नवनिर्मित कन्हैया टावर-2 के शुभारंभ पर कही। उन्होंने टावर का शुभारंभ किया। महाराज ने कहा कि आमदनी का कुछ हिस्सा सद्कर्म में लगाना चाहिए। विधायक डॉ. फूलचंद भिंडा ने कहा कि ग्रामीण अंचल के विकास से ही ग्रामीणों का शहरों की तरह पलायन रुकेगा। ग्रामीण अंचल में रोजगार के साधन सुलभ करने से बेरोजगारी भी दूर होगी। कार्यक्रम संयोजक कन्हैया लाल मीणा ने महाराज नारायणदासजी सहित अतिथियों का शाॅल ओढ़ाकर स्वागत किया।
अंतरराष्ट्रीयशोध पत्रिका का विमोचन
जयपुर|जयनारायणविश्वविद्यालय जोधपुर में डॉ. धर्मवीर चंदेल की ओर से संपादित अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका रिसर्च एनालिसिस टुडे का विमाेचन एक संगोष्ठी में किया गया।
मनोनीतपार्षदों को दिलाई शपथ
किशनगढ़-रेनवाल| नगरपालिकामें राज्य सरकार की ओर से मनोनीत तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण हुआ। उपखंड अधिकारी रामरतन शर्मा ने मनोनीत पार्षद गोपाल अजमेरा, कालूराम कुमावत, पूरणमल खटीक आशा पारीक को शपथ दिलवाई।
पालिकाध्यक्षईओ के नाम सौंपा ज्ञापन
बगरू| नगरपालिकाके कुछ पार्षदों ने विशेष बोर्ड बैठक आमंत्रित करने के लिए सोमवार को कार्यालय में पालिकाध्यक्ष ईओ के नाम ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने ज्ञापन में लिखा है कि पालिका बोर्ड की विशेष बैठक आमंत्रित कर कमेटियों के गठन पर विचार, 14 नवंबर को मोहर्रम, आरसीसी पाइप, फेरो कवर तथा 21 नवंबर को सफाई कार्यों शौचालयों के निर्माण ठेकों पर विचार समीक्षा तथा नगर पालिका क्षेत्र में अवैध निर्माण बिना नगरपालिका की एनओसी के निर्माण कार्यों पर चर्चा समीक्षा की जाए।
सद्कर्म से ही उन्नति का मार्ग