- Hindi News
- पौरािणक स्थलों तक जाने के िलए सड़कें नहीं बनाई
पौरािणक स्थलों तक जाने के िलए सड़कें नहीं बनाई
विराटनगर| भाजपानगरपालिका प्रकोष्ठ संयोजक ओमप्रकाश सैनी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का ज्ञापन सौंपकर कस्बे के पौराणिक धार्मिक दर्शनीय स्थलों को सड़क से जोड़ने की मांग की है।
ज्ञापन में भाजपाइयों ने बताया कि मत्स्य संघ(जनपद)की राजधानी का गाैरव प्राप्त विराटनगर पौराणिक तीर्थ स्थल होने के साथ साथ महाभारत कालीन, मौर्य कालीन एवं मुगल कालीन ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। यहां की प्राचीन प्रतिमाएं एवं ईमारतें जिन पर की गई चित्रकारी दर्शनीय एवं प्रशंसनीय है, जो गौरव का विषय है, लेकिन विडंबना है कि इस दर्शनीय स्थलों तक पहुंचने के लिए सड़क का अभाव है। इसके चलते पर्यटक यात्रियों क्षेत्रवासियों का दुर्गम रास्ते के चलते दर्शनीय स्थलों तक पहुंच पाना कठिन हो रहा है।
उन्होंने सांसद से बस स्टैंड से गणेश जी रोड, अलवर-जयपुर रोड से गुलमोहर रिसोर्ट से शक्तिपीठ मनसा माता होते हुए पावटा रोड होते हुए मुगलकालीन मुगल द्वार तक, बसस्टैंड से स्वामी का बाग होते हुए बौद्धस्तूप बीक पहाड़ी तक, अलवर-जयपुर रोड से बावल्या की ढाणी होते हुए महाभारत कालीन भैंरू भटोड़ तक, बूजा रोड के भौमियां मंदिर से नृसिंह मंदिरा बेरारा बनाम महाराजा विराट के अवशिष्ट खंडहर महलों तक, पंचवटी आश्रम तथा किले से महाभारत कालीन भैंरू भाटोड़ मंदिर तक, बीजक पहाड़ी बौद्ध स्तूप से गणेश मंदिर तक एवं पावटा रोड सराय से मुगल गेट तक सीसी सड़क निर्माण कराने की मांग की है। इस दौरान सुभाष योगी, बाबूलाल, रामस्वरूप घांघल, सुरेश सैनी रामस्वरूप सैनी आदि मौजूद थे।