पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कम्प्यूटर कम होने से नहीं बन सके सभी के कार्ड

कम्प्यूटर कम होने से नहीं बन सके सभी के कार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भौनावासगांव मे ग्राम पंचायत भवन पर भामाशाह नामाकंन योजना के तहत डॉ. राजेश मीणा की देखरेख मे भामाशाह शिविर लगाया गया, जिसमें पहले दिन 273 भामाशाह कार्ड, 96 आधार कार्ड बनाए गए 202 लोगों के बैंको मे खाते खोले गये। शिविर प्रभारी डॉ. राजेश मीणा ने बताया कि दूसरे दिन लगाए गए गए शिविर में लोगों की भीड़ को देखते हुए पांच बजे बाद भी शिविर में आए सभी लोगों के कार्य पूरे करने की कोशिश की जा रही है। सरपंच गुलाब देवी ने बताया कि कम्प्यूटर ऑपरेटरों की व्यवस्था पूरी नहीं होने से अनेक लोगों को दिनभर खड़े रहने के बाद उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है। उन्होंने उपखंड अधिकारी से शिविर एक दिन और बढ़वाने का आग्रह किया है।

निशुल्कभोजन व्यवस्था

शिविरमें अपने काम के लिए भूखे प्यासे खड़े रहने वाले लोगों के लिए सरपंच गुलाब देवी ने अपने स्तर से शिविर स्थल पर ही भोजन की व्यवस्था की है।

विराटनगर| कस्बेकी पंचायत समिति सभागार में शनिवार को पालिकाध्यक्ष केसर देवी सैनी की अध्यक्षता एवं अधिशासी अधिकारी ललित सिंह राठौड़ के निर्देशन में नगरपालिका के वार्ड-5 का भामाशाह नामांकन शिविर आयोजित हुआ।शिविर में वार्ड के 243 परिवारों में से 233 परिवारों के भामाशाह कार्ड बनाए गए।

शिविर में 233 भामाशाह कार्ड, 4 निशक्तजन फॉर्म भरवाए गए, 125 आधार कार्ड बनाने के साथ ही 192 बैंक खाते खोले गए। उन्होंने बताया कि इस दौरान 39 पेंशनों का सत्यापन किया जाने पर एक पेंशनधारी अपात्र पाया गया। शिविर के दौरान 8 राशनकार्ड त्रुटिपूर्ण पाए गए तथा 30 खाद्य सुरक्षा से लाभान्वित परिवारों का सत्यापन करने पर सभी पात्र पाए गए। इस दौरान पार्षद सुरजी देवी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष फूलचंद सैनी, रामस्वरूप घांघल, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष घनश्याम सैनी आदि ने लोगों के कार्ड बनवाने बैंक खाता खुलवाने सहित शिविर से संबंधित कई प्रकार से सहयोग किया।

भामाशाहखिलाडि़यों का सम्मान

अमरसर | समीपके गांव धवली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय परशुरामपुरा में 59 वी ब्लाँक स्तरीय प्राथमिक विद्यालय खेल प्रतियोगिता का समापन डॉ. भगवान सहाय सैनी के मुख्य आतिथ्य पंचायत समिति सदस्य कैलाश चौधरी की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर डॉ. सैनी ने कहा कि शारीरिक मानसिक विकाश के लिए खेल जरूरी हैं, इस अवसर पर बीईईओ मोहन लाल जाट, शिंभू दयाल यादव, कैलाश चौधरी, ओमप्रकाश गठाला ने