पावटा-नारायणपुर बस सेवा शुरू
विधायकफूलचंद भिंडा ने रविवार को पावटा से नारायणपुरा वाया भांकरी मार्ग के लिए ग्रामीण बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि पावटा - नारायणपुर मार्ग के बीच में आने वाले कई गांवों के लोगों को इससे बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। जिला पार्षद रामनिवास मीणा ने कहा कि जिन गांवों में यातायात के साधन सुगमता से मिल जाते है वहां के लोगों को बहुत बडी़ राहत मिलती है। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने विधायक का साफा माला पहनाकर स्वागत किया। सामाजिक कार्यकर्ता नितेन्द्र मानव, भाजपा नेता सवाई सिंह शेखावत, मक्खन लाल सैनी, मुखराम धनकड़, सीताराम गेट, महेश गढ़वाल, आदि उपस्थित थे।
येगांव जुड़ेंगे
ग्रामीणपरिवहन बस सेवा के संचालक महेन्द्र ने बताया कि यह बस पावटा, कल्याणपुरा, भांकरी, राठी भट्टा, संतोषसिंह वाली ढाणी, सुन्दराला पांचूडाला गांव से गुजरती हुई नारायणपुर पहुंचेगी
पहलेही दिन पौन घंटे लेट
पावटासे नारायणपुर मार्ग पर चलने वाली इस बस के रवाना होने का समय दोपहर एक बजे निर्धारित था, लेकिन विधायक फूलचंद भिण्डा के पौन घंटे देरी से आने से बाद में हरी झण्डी दिखाकर बस को रवाना किया गया। इस दौरान बस में बैठे यात्री गर्मी उमस से बेहाल रहे। पहले दिन ही बस एक घंटे लेट चली।
पावटा. कस्बेमें रविवार को ग्रामीण बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक डॉ. फूलचंद भिंडा तथा उपस्थित अन्य लोग।