पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जाग हो जाने से भांकरी में भैस छोड़ भागे चोर

जाग हो जाने से भांकरी में भैस छोड़ भागे चोर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पावटा | भांकरीगांव में मंगलवार रात को जाग हो जाने से भैस चोरी का प्रयास विफल हो गया। जानकारी के मुताबिक रात को चोर श्याम मंदिर के पास खात्यावाली ढाणी में एक किसान की दो भैसों को खोल कर उन्हें पिकअप में लादने के लिए जगह तलाश कर रहे थे तभी किसान की आंखें खुल गई। भैस दिखाई नहीं देने पर शोर शराबा किया। इस पर काफी लोग एकत्र होकर मवेशियों की तलाश में जुट गए। इस दौरान ग्रामीणों को आते देखकर चोर भैसों को छोड़कर भाग गए।